दुनिया में फैले अबतक के 7 सबसे भयानक महामारी, कोरोना वायरस भी अब महामारी घोषित
Deadliest Viruses in Hindi
1. Influenza Flu -1918
इन्फ्लुएंजा वायरस जो 1918 में शुरू हुआ था और 1920 तक चला था। इसे अब तक का सबसे विनाशकारी वायरस माना जाता है, इसकी वजह से उस समय 100 मिलियन से भी ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। यह वायरस विश्व युद्ध 1 के खत्म होने के बाद फैला था उस समय सैनिक विश्व युद्ध खत्म होने के बाद अपने अपने गाँव लौट रहे थे जिससे कि ये वायरस पूरी दुनिया मे फैल गया और उस समय इसका कोई इलाज भी नही था। उस वायरस के विनाश का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जितने लोग विश्व युद्ध में मरे थे उससे भी ज्यादा लोग इस वायरस की वजह से मरे थे, इस वायरस ने उस समय दुनिया की लगभग एक तिहाई आबादी खत्म कर दी थी।2.Influenza A 1957-58
इन्फ्लूएंजा अ को एशियाई फ्लू के नाम से भी जाना जाता है और इसे H2N2 का नाम दिया गया था। इसका नाम एशियाई फ्लू इसलिए पड़ा क्यूंकि इसकी शुरुआत गुज़हौ, चीन से हुई थी। इस वायरस से दुनिया भर में 1 मिलियन से भी अधिक लोगों की मौत हुई थी।3 .Hong Kong Flu-1968
होंग कोंग फ्लू इन्फ्लूएंजा अ तथा H3N2 को मिलकर बना था। इस फ्लू का पहला केस 13 जुलाई, 1968 को हॉन्गकॉन्ग में देखने को मिला था। धीरे धीरे से यह वायरस पूरी दुनिया मे फैल गया और इसकी वजह से 1 से 4 मिलियन लोगों की मौतें हुई थी।4. Ebola Virus - 1976
फैलने वाले बीमारियों में इबोला वायरस सबसे जानलेवा माना जाता है। इस वायरस का पहला केस 1976 में कांगो में इबोला नही के पास के गांव में मिला था। तभी से इसका नाम एबोला वायरस रखा गया। दूसरा केस दक्षिणी सूडान में मिला था जो की पहले वाले स्थान से 850 किलोमीटर की दूरी पर स्थित था। एक स्टडी के अनुसार यह वायरस गांव वाले इलाके में बहुत पहले से था जनसंख्या वृद्धि जैसे कारणों की वजह से ये पूरी दुनिया मे फैल गया। इबोला से लोगों का मरने का औसत 50 से 80 फीसदी है।5 .स्वाइन फ्लू -2009
स्वाइन फ्लू जनवरी 2009 से अगस्त 2010 तक 19 महीने तक चला था। स्वाइन फ्लू इंसानी फ्लू, बर्ड फ्लू और पिग फ्लू तीनों से मिलकर बना था। WHO ने इसे उस समय महामारी घोषित कर दिया था। इसकी वजह से दुनिया भर में 20000 से भी अधिक लोगों की जान गई थी।6. कोरोना वायरस
कोरोना वायरस की शुरुआत 1930 मे हुई थी तब यह वायरस मुर्गों मे पाया गया था। इंसानों वाले कोरोना वायरस 1960 में पाया गया और 2003 आते आते 5 तरह के इंसानी कोरोना वायरस खोज लिए गए थे। 2019 में चीन के वुहान शहर में फिट कोरोना वायरस का जन्म हुआ और यह धीरे धीरे पूरी दुनिया मे फैल गया। WHO ने भी इसे महामारी घोषित कर दिया है। पूरी दुनिया मे इसके संक्रमितों की संख्या 80 लाख के भी पार पहुंच गई है और मरने वालों की संख्या 4 लाख से भी अधिक हो गयी है। और अब तक इस बीमारी का कोई इलाज भी नही मिल पाया है।